ब्रह्माकुमारीज के महासचिव निर्वैर भाई का निधन,अंतिम संस्कार आज

Sep 21 2024

ग्वालियर। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के महासचिव 86 वर्षीय राजयोगी बीके निर्वैर भाई का देवलोकगमन हो गया। निर्वैर भाई ने अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से ब्रह्माकुमारीज परिवार में शोक की लहर है। देशविदेश में स्थित सेवाकेंद्रों पर ध्यानसाधना का दौर चल रहा है। उनकी पार्थिक देह को अंतिम दर्शन के लिए मुख्यालय शांतिवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में लोगों के दर्शनार्थ रखा गया। वहीं आज 22 सितंबर को सुबह 10 बजे आबू रोड मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मीडिया निदेशक बीके करुणा भाई ने बताया कि बीके निर्वैर भाई के फेफड़ों में इन्फेशन होने पर 5- 6 दिन पहले अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां पर गत रात अचानक अटैक आने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही देशभर से संस्थान के वरिष्ठ ब्रह्माकुमार भाई-बहनों का शांतिवन पहुंचना शुरू हो गया है।
पार्थिव शरीर शांतिवन आने पर संस्थान प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी, मुन्नी,  शशि, बृजमोहन, करुणा, मृत्युंजय, गायत्री समेत सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।