नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आबाज से गूंज उठा पंडाल

Sep 20 2024

ग्वालियर। चेतकपुरी स्थित विजयानगर एक्सटेंशन में आयोजितश्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन में भागवताचार्य पं. सतीश कौशिक महाराज ने भगवान कृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
कौशिक जी ने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार गायब हो जाएगा। प्रश्न यह है कि परमात्मा संसार में घुले-मिले हैं तो संसार का नाश होने पर भी परमात्मा का नाश क्यों नहीं होता इसका उत्तर यही है कि भगवान संसार से जुड़े भी हैं और अलग भी हैं। आकाश में बादल रहता है। और बादल के अंदर भी आकाश तत्व है। बादल के गायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता। इसी तरह संसार गायब होने पर भी परमात्मा गायब नहीं होते। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की। इस घटना के पीछे भी आध्यात्मिक रहस्य है। दूध का सार तत्व माखन है। उन्होंने गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया और असार को छोड़ दिया प्रभु हमें समझाना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। इसलिए असार यानी संसार के नश्वर भोग पदार्थों की प्राप्ति में अपने समय, साधन और सामर्थ को अपव्यय करने की जगह हमें अपने अंदर स्थित परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसी से जीवन का कल्याण संभव है। कथा में संत चरणों में प्रसिद्ध ददरौआ धाम मंदिर के महंत रामदास महाराज कथा स्थल पर पधारे और अपने आशीर्वचन से सबको दंदरौआ धाम की महिमा सुनाई 
आज श्रीमद् भागवत भगवान की आरती मुख्य परीक्षित राजेश सपना माखीजा, अमर गोविंद ओमप्रकाश मनीष पंकज हेमा श्रीमती संगीता रतन श्रीमती अंजलि धनराज श्रीमती दीप्ति विजय श्रीमती हर्ष सागर श्रीमती सोनाली प्रथम श्रीमती वंदना विशाल दीपक हिरानी श्रीमती पुतलीबाई चंद्र कुमार श्रीमती कुंवर देवी मनोहर लाल श्रीमती रेखा रवि श्रीमती सुधा सहित मांखीजा परिवार ने भागवत महापुराण की आरती की आरती उपरांत प्रसादी वितरण किया गया।