इलाज कराने दिल्ली गए कारोबारी के सूने मकान से लाखें के जेवर और नकदी ले गए चोर
Sep 20 2024
ग्वालियर। ग्वालियर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस चोरों को पकडऩे में नाकाम साबित हो रही है। गंभीर बीमारी से परेशान एक कारोबारी इलाज कराने परिवार समेत दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। गत रात को उसके सूने मकान के ताले चटकाकर चोरों ने पूरे इत्मिनान से घर का कोना-कोना खंगालने के बाद चोर गहने और नकदी पार कर ले गए। चोर कितना और क्या समेट कर ले गए हैं, यह तो परिवार के आने के बाद ही पता चल सकेगा। चोरी की वारदात माधौगंज थानांतर्गत गाढ़वे की गोठ की है।
पुलिस के अनुसार मनोज अग्रवाल कार एसेसरीज के कारोबारी हैं। मनोज अग्रवाल बीमार हैं और पिछले कई दिनों से दिल्ली में भर्ती हैं। इस स्थिति में परिवार का दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। इसी दौरान गत शाम को पूरा परिवार दिल्ली रवाना हुआ था। शुक्रवार को सुबह पड़ोसी सोकर उठे तो देखा मनोज अग्रवाल के घर के ताले टूटे पड़े हैं। पड़ोसियों ने सबसे पहले फोन पर उन्हें सूचना दी, फिर पुलिस को घटना से अवगत कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। चोर कितना और क्या समेट कर ले गए हैं, यह तो परिवार के आने के बाद ही पता चल सकेगा, फिलहाल पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इतनी बड़ी चोरी से पुलिस भी सकते में हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









