एमआईटीएस के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान

Sep 20 2024

ग्वालियर। एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा फूलबाग स्थित गांधी उद्यान एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने स्वच्छता कायम रखने के लिए रैली निकाली। जिसमे स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है के नारे लगाते हुए आम जनता को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
उसके पश्चात एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान भी चलाया गया। जिसमे आस पास के क्षेत्रों से पॉलिथीन को इक_ा करके नगर निगम को सौंपने के लिए कार्य किया गया। इसके साथ ही स्वयंसेवको ने महापुरुषों की प्रतिमाओं की भी साफ सफाई की। इस कार्यक्रम में एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दीप किशोर  परसेडिया सौ से अधिक स्वयंसेवकों के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे।