निगमायुक्त वैष्णव ने शंकरपुर स्टेडियम पर मोर्चा संभाला, शहर में जलभराव से लोग परेशान
Sep 20 2024
ग्वालियर। आगामी 6 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश का टी-20 किक्रेट मैच ग्वालियर में होना प्रस्तावित है। लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे शहर की स्थिति भयावह हो गई थी। शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात दिखाई दिए। लेकिन जलभराव की समस्या से हजारों लोग अभी भी जूझ रहे हैं। लेकिन संबंधित विभाग कोई प्रयास नहीं कर रहा है।
इधर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शहर आगमन के बाद नगर-निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी क्रिकेट मैच कराने शंकरपुर स्थित स्टेडियम में स्टेडियम में भरा पानी और अन्य व्यवस्था को दुरुस्त कराने में जुट गए हैं।
निगमायुक्त अमन वैष्णव निगम के पूरे अमले के साथ शंकरपुर स्थित माधवराव सिंधिया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर मोर्चा संभाले हुए है। गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई तेज बारिश के चलते स्टेडियम के एक हिस्से की बाउंड्रीवॉल ढह गई थी। साथ ही स्टेडियम में पानी भर गया था। गत रोज केंद्रीय मंत्री सिंधिया के ग्वालियर पहुंचते ही। यहां हलचल तेज हो गई है। निगम का अमला स्टेडियम की व्यवस्थाएं बहाल करने में जुट गया है। स्वयं निगमायुक्त अमन वैष्नव ने अधिकारियों की बैठक लेकर साफ शब्दों में निर्देश दिए हैं कि हर-हालत में स्टेडियम को नीट एंड लीन किया जाए।
निचली बस्तिओं में समस्या नहीं हुई दूर
सबसे ज्यादा परेशानी सिरोल, कंपू, डबरा के कई गांव और निचली बस्ती में रहने वालों के सामने है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बहोड़ापुर क्षेत्र के आनंद विनय नगर मुय बाजार सहित शहर के अन्य निचले क्षेत्रों में जल भराव की समस्या अभी भी दिखाई दे रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









