भगवान की लीलाएं अपरंपार है: पंडित सतीश कौशिक
Sep 19 2024
ग्वालियर। विजयानगर एक्सटेंशनमें स्वर्गीय श्रीमती एवं रामचंद्र माखीजा की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भागवत आचार्य पंडित सतीश कौशिक ने कथा के तीसरे दिन कहा कि भगवान की लीलाएं अपरंपार हैं। भागवत कथा का श्रवण करने से मन का शुद्धिकरण होता है। इसलिए व्यक्ति को समय निकालकर कथा श्रवण अवश्य करना चाहिए। बच्चों और युवाओं को संस्कारवान बनाकर कथा श्रवण के लिए प्रेरित करना चाहिए।
कथा की सार्थकता तभी है जब इसे हम अपने जीवन में धारण कर निरंतर हरिस्मरण करते हुए जीवन को आनन्दमय और मंगलमय बनाकर आत्मकल्याण करे। कथा में शिव पार्वती विवाह नरसिंह भगवान का अवतार की कथा सुनाई। श्रीमद् भागवत भगवान की आरती मुख्य परीक्षित राजेश सपना माखीजा, अमर, गोविंद, ओमप्रकाश, मनीष, पंकज एवं समस्त माखीजा परिवार की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









