राहुल गांधी ने विदेश में स्पष्ट कर दिया, कांग्रेस आरक्षण खत्म करेगी:सिंधिया

Sep 19 2024

ग्वालियर। गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी को लेकर बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने विदेश की धरती पर स्पष्ट कर दिया है, कांग्रेस की क्या सोच है। आरक्षण को कांग्रेस खत्म करेगीं, यह स्वंय राहुल गांधी ने कहा है, मैं दलित ओर अदिवासी भाईयों को सचैत करना चाहता हूं कि बाबा साहेब अंबेडकर जब जीवित थे तो उनको नीचे दिखाने का काम किया था वही ये लोग करेगें। अब जागो उठो हमें इस कांग्रेस का समाना करना पड़ेगा। कांग्रेस अब समाप्ति की ओर है।
वही वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव पर बयान देते हुए सिंधिया ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव वन नेशन वन राष्ट्र एक भारत श्रेष्ठ भारत, एक देश एक चुनाव है। और आप लोग स्वयं भुगतते हो, देश की जनता भुगतती है। जब बार बार चुनाव होते हैं, चाहें प्रशासन की बात करें, शासन की बात करें, कितना समय व्यर्थ जाता है, पुलिस को बार बार चुनाव के समय में तैनात करना पड़ता है। पूरे देश में इस निर्णय पर मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद अर्पित करना चाहता हूं। जैसे महिलाओं के आरक्षण का बिल पारित हुआ था संसद में ये भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में ये कदम भी लिखा जाएगा।
सारे निकायों के चुनाव एक साथ, जहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ, 100 दिनों के अंदर सारे निकायों के चुनाव एक साथ होंगे, जो विकास और प्रगति में गति अवरोध आते हैं। उस गति अवरोधक का समापन प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक कदम से होगा इसका मुझे पूरा विश्वास है, और ये एक लेवल प्लेइंग फील्ड होगी सबके लिए क्योंकि सबका चुनाव एक साथ होगा।