छात्रों और शिक्षकों को डिजिटल बैंकिंग प्रथाओं के बारे में शिक्षित किया

Sep 19 2024

ग्वालियर। एचडीएफसी बैंक ने 11 हजार से अधिक छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग प्रथाओं के बारे में जागरूक करने के लिए 150 से अधिक कार्यशालाएँ आयोजित कीं। बैंक ने शिक्षक दिवस के अवसर पर 4 सितंबर से 10 सितंबर के बीच ये विशेष सुरक्षित बैंकिंग कार्यशालाएँ आयोजित कीं गई। 
एचडीएफसी बैंक पिछले चार वर्षों से देश भर में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षित बैंकिंग पहल के तहत साइबर धोखाधड़ी जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है। कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा की बेहतर समझ प्रदान करने वाले कई प्रासंगिक विषयों को शामिल किया गया।
बैंक ने पूरे भारत में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों तक पहुँच बनाई और छात्रों, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए सुरक्षित बैंकिंग सत्र आयोजित किए। इन इंटरैटिव सत्रों के माध्यम से, प्रतिभागियों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग प्रथाओं पर बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई ताकि वे साइबर धोखाधड़ी का शिकार न हों।
एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष क्रेडिट इंटेलिजेंस और कंट्रोल मनीष अग्रवाल ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, आज के डिजिटल युग में, यह जरूरी है कि हम युवाओं और शिक्षकों को ऑनलाइन दुनिया को सुरक्षित रूप से नेविगेट करने के लिए ज्ञान से लैस करें।