चौ.मुकेश मौर्य विधि एवं संवैधानिक रूप से मप्र अजाक्स के प्रांताध्यक्ष स्वीकार

Sep 19 2024

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय महासचिव बसंत खरे ने बताया कि विगत 1 वर्ष से अजाक्स के संबेधानिक अधिकारों को लेकर जारी लड़ाई में अंतत: उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश पर अपीलीय अधिकारी आलोक नागर रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाए विन्धांचल भवन भोपाल के समक्ष हुई सुनवाई में जेएन कांसोटिया (पूर्व प्रांताध्यक्ष) एवं अपर मुख्य सचिव मप्र शासन की ओर से श्री गौतम पाटिल पूर्व प्रांतीय महासचिव अजाक्स उपस्थित हुए।
दोनों गुट के दस्तावेज, तथ्य दलील  सुनने के पश्चात रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाओं द्वारा जेएन कांसोटिया गुट की दलील, अपील को खारिज करते हुए अपना फैसला सुनाते हुए चौ. मुकेश मौर्य (प्रांताध्यक्ष) एवं उनकी कार्यकारणी को मान्य करते हुए आदेश जारी कर दिये है।
उक्त आदेश के तहत शीघ्र ही अजाक्स का विधिवत चार्ज ग्रहण कर अनुसूचित जाति-जनजाति वर्गों की वर्षों से लंबित समस्याओं का निदान कराते हुए संगठन के कार्यों को गति प्रदान की जावेगी।
चौ.मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष अजाक्स को रामकिशोर दाहिया कटनी, श्यामलाल डोहेरिया इंदौर, राजवीर अग्निहोत्री मुरैना, प्रो. पदम नारायण बौद्ध निवाड़ी, डॉ.अनिल अर्गल भोपाल, प्रेमसिंह अहिरवार विदिशा, डॉ. जीदास दतिया, दलवीर सिंह राजगढ़, डॉ. विजय अरख सतना, छत्रसाल मर्सकोले बैतूल, जेके मालवीय उज्जैन आदि ने बधाई दी।