एमआईटीएस में विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ
Sep 19 2024
ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान व डीम्ड विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिसके के अंतर्गत महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए साफ-सफाई एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दीपकिशोर परसेडिय़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में परसेडिय़ा द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने की और हर कम से कम वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करने शपथ दिलाई एवं प्रति विद्यार्थी 100 अन्य व्यक्तियों को इसी प्रकार से संकल्प कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एनएसएस के सौ से अधिक स्वयं सेवक एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक सहित विद्यार्थीगण उपस्थिति रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









