भक्तों ने श्रीजी की पालकी शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली
Sep 19 2024
ग्वालियर। पर्यूषण पर्व के बाद गुड़ा गुड़ी स्थित दिगंबर जैन वरैया पंचायती मंदिर समिति एवं सकल जैन समाज की ओर से श्रीजी का विहार पालकी शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यह पालकी शोभायात्रा पर्युषण महापर्व के उपरांत 38 वर्षों से जैन मंदिर से निकाली जा रही है। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल भक्तगण झूमते गाते जयकारे लगाते हुए भगवान पार्श्वनाथ की पालकी कंधे पर लेकर चल रहे थे। वही महिलाएं ढोल तासे की धुन पर डांडिया नृत्य करती हुई चल रही थी। कार्यक्रम में क्षमावाणी पर क्षमा याचना भी महिलाओं और पुरुषों ने एक दूजे को हाथ और पैर छूकर गले मिलकर की।
श्रीजी की पालकी कार्यकम स्थल गीता भवन पहुंचने पर महिला मंडल ने सामूहिक धार्मिक कांबली प्रस्तुति दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









