महाराजा महासेन महिला समिति द्वारा राधा अष्टमी उत्सव मनाया गया

Sep 18 2024

ग्वालियर। महाराजा महासेन महिला समिति द्वारा राधा अष्टमी के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनेक रंगारंग कार्यक्रम रखे गए। जिसमें चूड़ी वाले गेम में दीपमाला प्रथम रहीं, वहीं दूसरे स्थान पर नीलम गुप्ता तथा तीसरे स्थान पर सीमा रहीं। वही नोट गिनने वाले गेम में मंजू गांगिल प्रथम, अंजू गुप्ता द्वितीय, किरण गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। तथा गिलास वाले गेम में आशा गुप्ता प्रथम, रंजना गुप्ता, द्वितीय तथा मीना गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। टाइम पंक्चुअलिटी में सीमा गुप्ता और शिल्पी गांगिल रही। वही राधा के रूप में सीमा बंसल प्रथम स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष ममता गोयल तथा सचिव आशा गोयल एवं कोषाध्यक्ष अर्चना गांगिल सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित थी।