श्वान एनिमल एंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने नि:शुल्क चिकित्सा कैंप लगाया

Sep 18 2024

ग्वालियर। श्वान एनिमल एंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ग्वालियर ने नि:शुल्क स्वस्थ परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर नि:शक्त एवं बुजुर्ग के लिए लगाया। जिसमें लगभग 100 से अधिक नि:शक्त एवं बुजुर्गो का स्वस्थ परीक्षण कर उन्हे दवाएं उपलब्ध कराई गई।
शिविर के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने नि:शुल्क चिकित्सा कैंप का शुभारंभ कर कहा की ऐसे चिकित्सा शिविर का आयोजन होते रहना चाहिए। जिसमें की समाज के वंचित लोगो तक आसानी से सुबिधाए पहुंच सकें। जिसमें चिकित्सक श्रीमती मनु स्मृति पुरोहित, डॉक्टर विकाश किरार एमडीएस, डॉक्टर संस्कृति मिश्रा, अभय कुमार तायल लीगल एक्सपर्ट ऑफ सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने लीगल एक्सपर्ट के रूप मैं अपनी सेवाए दी।
 इस अवसर पर संस्था संचालक नम्रता सक्सेना ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। नि:शुल्क चिकित्सा कैंप संस्था से अरविंद नरवरिया, प्रियंका झा, रेखा सक्सेना, स्नेहा सोनी, जितेंद्र, आकंशा, स्वेता सक्सेना, मोनू राठौर, शेखर तोमर, दीपक राठौर, उत्कर्ष, मुकेश राठौर, राजू मुकेश कुशवाह आदि सदस्य उपस्थित रहे।