अजय दांतरे गुना जिला अध्यक्ष व दिनेश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित

Sep 18 2024

ग्वालियर। मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री रणबीर सिंह सिकरवार एवं संभागीय अध्यक्ष महादेव सिंह गोयल के आतिथ्य में आयोजित मीटिंग में सर्वसम्मति से अजय दांतरे रेडियोग्राफर को मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को गुना जिला अध्यक्ष व दिनेश कुमार शर्मा एमपीएस को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।  
इस अवसर पर उपस्थित संविदा सपोर्ट आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कोमल सिंह, राजिक अहमद सिद्दकी, देवेंद्र सिंह राणा, मायाराम शर्मा, दिलीप सिंह राठौर, मुकेश मौर्य एवं नर्सिंग ऑफिसर, स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्वागत कर बधाई दी।