भाजपा ने विश्व में बढ़ाया देश का मान: ऊर्जा मंत्री तोमर

Sep 16 2024

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता पत्रक सौंपा एवं सदस्यता अभियान के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने। उधर ऊर्जा मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के पांच मण्डलों में आयोजित सदस्यता सम्मेलनों में कहा कि भाजपा सरकार की राष्ट्रवादी नीतियों के कारण ही हमारा संपूर्ण विश्व में मान-सम्मान बढ़ा।
ऊर्जा मंत्री ने तोमर ने कहा कि भाजपा देश ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बडा संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए घर-घर संपर्क करें तो भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएं और उन्हें एहसास दिलाएं कि भाजपा सरकार गरीबों के आंसू पोंछने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रभारी विनय जैन, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने उन्हें सदस्यता पत्रक सौंपा।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को रेसकोर्स रोड स्थित अपने शासकीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता पत्रक सौंपा। इसके बाद तोमर ने चंदन नगर स्थित राधाकृष्ण गार्डन में भाजपा कोटेश्वर मंडल के सदस्यता अभियान के संबंध में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। 
इस अवसर पर  ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आप जब घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित करें तो भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए यह बात जरूर बताएं कि कैसे भाजपा सरकार ने ग्वालियर को विकसित शहर की श्रेणी में लाकर खड़ा किया और क्यों उन्हें भाजपा की सदस्यता लेनी चाहिए। ग्वालियर के मिलन गार्डन रमटापुरा में भाजपा रानी लक्ष्मी बाई मंडल के सदस्यता अभियान की बैठक में शामिल होकर तोमर ने मंडल कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाने और लक्ष्यपूर्ति के लिये एकजुटता और पूर्ण समर्पण भाव से सहयोग करने का आव्हान किया।