निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित हुआ

Sep 16 2024

ग्वालियर। सनातन धर्म मंडल एवं समर्पण चैरिटेबल आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर सनातन धर्म मंदिर में आयोजित किया गया। मंडल के प्रधानमंत्री रमेश चंद्र एवं स्वास्थ्य मंत्री संदीप वैश्य ने बताया कि इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञों  की टीम ने लगभग 60 मरीजों की आंखों का चेकअप किया। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के मोतियाबिंद के निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन थाटीपुर स्थित एक हॉस्पिटल में किए जाएंगे। 
सनातन धर्म मंडल के अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, संयुक्त अध्यक्ष हरिशंकर सिंघल, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, संयुक्त प्रधानमंत्री राजेश बंसल, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल,  नरेंद्र मंगल, रविंद्र सिंघल, मोहनलाल अग्रवाल, मनोज सांघी, नारायण बृजवासी, समीर अग्रवाल कृष्ण कुमार गोयल, तरुण मित्तल, अनुज महेश्वरी सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य शिविर में उपस्थित थे।