श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह 17 से

Sep 16 2024

ग्वालियर। स्व. श्रीमती एवं रामचंद्र माखीजा (पूर्व पार्षद भाजपा) की स्मृति में पितृ पक्ष में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन आज17  सितंबर को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। यह भागवत 17 से 23 सितंबर तक दोपहर 4 बजे 7 बजे तक विजयानगर एक्सटेंशन में कथावाचक आचार्य सतीश कौशिक के मुखारविंद से उक्त कथा का श्रवण कराया जाएगा।
कथा के मुख्य परीक्षित श्रीमती सपना राजेश माखीजा है। वहीं अमर माखीजा, गोविंद, ओमप्रकाश, मनीष,पंकज एवं समस्त माखीजा परिवार ने सभी भक्तों से श्रीमद् भागवत में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया है।