भाविप के संस्कृतिक सप्ताह का पुरस्कार वितरण के साथ समापन
Sep 16 2024
ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण के द्वारा मनाये जा रहे संस्कृतिक सप्ताह का समापन भाविप की श्रीमति मेघना सिंघल के आथित्य में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथी मेघना ने मातृशक्ति को आगे वढने के लिए न केवल प्रेरित किया, वल्कि उनका उत्साहवर्धन भी किया और संस्था के महिलाओ से सम्बंधित विभिन्न प्रकल्पो की जानकारी दी।
विशिष्ट अतिथि महावीर गुप्ता ने संस्कृतिक सप्ताह क्यो मनाए की जानकारी दी, कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाब सिंह प्रजापति ने की, संचालन संजय धवन ने किया, आभार शाखा पंकज शर्मा ने व्यक्त किया।
सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत किए गए कार्यक्रमों में 51 तुलसी पोधो व थैलो का वितरण वितरण, मेहंदी रचाओ प्रतियगिता, नृत्य व चेयर रेस प्रतियगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, झुग्गी झोपड़ी मे निवासरत परिवार के बच्चो को खाद्य सामग्री व शिक्षा सामग्री का वितरण, रंगोली बनाओ प्रतियोगिता दो वर्गो मे आयोजित की, व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता एंव पुरस्कार वितरण व समापन कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में संजय धवन, गुलाब सिंह प्रजापति, पंकज शर्मा, महेश धीमान, लता गुप्ता, विम्मी सचदेवा, मधु धवन, पुष्पा प्रजापति, मधु धीमान, डॉ वंदना शर्मा, आरती शर्मा, नीना बत्रा, रजनी साहनी, नीलम बाला, अंकुर गुप्ता एवं शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









