गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के सदस्यों की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की एजुकेशनल विजिट

Sep 16 2024

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के सदस्यों ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को करीब से जानने समझने के लिए एजुकेशनल विजिट का आयोजन किया। इस विजिट का मुख्य आकर्षण इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का गहन निरीक्षण था, जिसका नेतृत्व सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल शर्मा ने किया। उन्होंने आईटीएमएस की कार्यप्रणाली और शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट को स्मार्ट और कुशल बनाने के तरीके पर विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने स्मार्ट सिटी पहलों के रूपांतरणकारी प्रभाव पर गहन चर्चा की। 
सीईओ नीतू माथुर ने बताया कि किस प्रकार स्मार्ट सिटी परियोजनाएँ नागरिकों के जीवन को सरल, सुरक्षित और कुशल बना रही हैं। इस विजिट में गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के सदस्यों को स्मार्ट सिटी की तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं को करीब से समझने का मिला, जिससे वे भविष्य में अपने करियर के साथ ग्वालियर के विकास में अपनी भूमिका अदा कर पायें। इस अवसर पर अंकित शर्मा,अमन जादौन, नवीन नायक, अंशिका शर्मा, एकाग्र जैन, आकाश बरूआ, गौरव सोनी, राज गुप्ता, पुष्पेंद्र राठौड़, पंकज राजावत, रिया अग्रवाल, खुशी मित्तल,नेहा प्रजापति, अमन शर्मा आदि उपस्थित रहे।