अस्पताल के आउटसोर्स कर्मियों ने की बैठक

Sep 16 2024

ग्वालियर। जिले के शासकीय अस्पतालों में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों ने फूलबाग पार्क में बैठक की। बैठक में 23 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेकर भोपाल में मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री निवास पर एकत्रित होने की सहमति जताई। बैठक में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला, कोमल सिंह एवं जिले में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद थे।