पिछड़ी जनजाति परिवार की महिलाओं में कैंसर रोग की कराई जाए स्क्रीनिंग: कलेक्टर रुचिका

Sep 16 2024

ग्वालियर। प्रसूति से संबंधित विभिन्न प्रकार के कैंसर रोगों पर केंद्रित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस एमपी-गायनिक ओंको-24 का कलेक्टर रुचिका चौहान के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ।
इसका आयोजन एसोसिएशन ऑफ गायनोकोलॉजिक ओंकोलॉजिस्ट्स के एमपी चेप्टर के तत्वावधान में ग्वालियर ऑसट्रटिस एसोसिएशन एंड गायनोकोलोजिस सोसायटी द्वारा शीतला सहाय कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान के सहयोग से किया गया।
सम्मेलन में देशभर से आए कैंसर विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। जूनियर डॉक्टर्स ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कैंसर को हराकर सामान्य जीवन जी रहीं महिलाओं के प्रेरणादायी उद्बोधन समेलन का प्रमुख आकर्षण था। 
कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया परिवार की महिलाओं में कैंसर रोग की स्क्रीनिंग ग्वालियर की गायनोकोलॉजिक एसोसिएशन के माध्यम से कराई जाएगी।
चिन्हित कैंसर रोगियों का इलाज शासन की योजनाओं के तहत कराया जाएगा। सम्मेलन ने कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने और समाधान खोजने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हॉस्पिटल के संचालक डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. एसबीएल श्रीवास्तव, डॉ. रोजा ओल्याई, डॉ. अचला सहाय शर्मा ने मरीजों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया ।
सम्मेलन में देशभर से आए डॉटर्स जिसमें फोर्टिस की डॉ.प्रिया बंसल, चैनई से डॉ. सपत कुमारी, भोपाल से डॉ. अजय हल्धर, दिल्ली से डॉ. दिव्या सिंघल ने कैंसर के बारे में व्यायान दिया और पैनल डिस्कसन किया। मौखिक शोधपत्र प्रस्तुति में सीनियर टीम की डॉ.मंजू को प्रथम पुरस्कार और जूनियर टीम की डॉ. वृंदा चक्रवर्ती को प्रथम पुरस्कार दिया।