नेशनल लोक अदालत में भदोरिया ने की सर्वाधिक वसूली
Sep 15 2024
ग्वालियर।प्रदेश भर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में संपत्ति कर एवं जलकर वसूली को लेकरग्वालियर निगम प्रशासन द्वारासभी संपत्ति करके अधिकारी एवं कर्मचारियों कोअधिक से अधिक वसूलीलाने के लिए निगम कमिश्नर अमन वैष्णव के निर्देश में समस्त वसूली प्रभारी द्वारा कार्य करते हुए नगर निगम ग्वालियर मेंलोक अदालत मेंचार करोड रुपए से अधिक की राशि जमा कराई वही वार्ड 18 केराजस्व निरीक्षकराघवेंद्र भदोरियाद्वारा86 रसाइड काटकर 73,08498 रुपएकी वसूली करनगर निगम ग्वालियर में सर्वाधिक वसूली नेशनल लोक अदालत में करने का इतिहास बनाया है।
प्रमोशन और डिमोशन की बारी। नगर निगम आयुक्त द्वारा कार्यकाल संभालने के बाद अभी तक निगम संपत्ति कर अमले में खलबली तो बेहद मची रही की कुछ ना कुछ खास जल्द ही होने वाला है लेकिन लोक अदालत के चलते निगम आयुक्त द्वारा कोई ठोस कदम इसलिए नहीं उठाया गया की संपत्ति कर वसूली में कहीं कमी ना आ जाए लेकिन अब संपत्ति कर वसूली को देखकर निगम आयुक्त शीघ्र ही ठोस कदम उठाने का लगभग मन बना चुके हैं। देखना है कि अब किसको प्रमोशन मिलता है और किसको डिमोशन इस प्रक्रिया मेंमूल पद का भी मुद्दा एवं सीनियर और जूनियर को भी ध्यान में रखा जा सकता है जिन्होंने टारगेट के मुताबिक वसूली नहीं की उनका डिवोशन होना निश्चित माना जा रहा है। निगम आयुक्त निगम के सभी कर्मचारियों की कार्यशैली से पूरी तरह अवगत और ग्वालियर का मिजाज भी समझ चुके हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









