दंगल प्रतियोगिता का आयोजन 16 सितंबर को

Sep 15 2024

ग्वालियर। ग्राम हीरी में काली माता का एक विशाल दंगल का आयोजन सोमवार 16 सितंबर को दोपहर 2 बजे से आयोजित होने जा रहा है। इस संबंध में एक पत्रकार वार्ता में सोनू बघेल ग्राम खीरी, विनोद गुर्जर, अभी बघेल रोहित परिहार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पूर्वजों को कुश्ती का शोक रहा था। जिसको लेकर एक बार फिर 15 साल बाद हमारे ग्राम में दंगल होने जा रहा हैं। जिसमे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से पहलवान शिरकत करने आ रहे हैं।
सोनू बघेल ने बताया कि इस आयोजन में लगभग 300 पहलवान शामिल होंगे। जिसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए, द्वित्तीय पुरस्कार 51 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 21000 रखा गया है। इस आयोजन में देश के कुछ नामी पहलवान भी शिरकत कर सकते हैं।