आईसीआईसीआई पू्रडेंशियल से लैपटॉप चोरी कर धमकी पत्र छोड़ा, दो लाख का इंतजाम कर लो
Sep 15 2024
ग्वालियर। आईसीआईसीआई (इंस्ट्रियल क्रेडिट एंड इनवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) पू्रडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के दफ्तर में एक अनोखी तरह की चोरी हुई है। चोरों ने रात 12.53 बजे ताला तोडक़र अंदर प्रवेश किया। दो लैपटॉप, सीसीटीवी की डीवीआर(डिटेल वीडियो रिकॉर्डर) चोरी कर ले गए हैं। इसके साथ ही ऑफिस हेड की टेबल पर एक धमकी भरा पत्र छोडक़र गए हैं।
पत्र में लिखा है कि इस चोरी की वजह गार्ड मुहैया कराने वाली कंपनी सिम्स और सनराइज हैं। यहां के कर्मचारी, भर्ती हुए नए-नए लडक़ों से दारू के लिए पैसे मांगते हैं। सिगरेट मंगवाते हैं। काम निकल जाने पर हटा देते हैं। ऐसी शिकायत मुंबई हेड ऑफिस भेजी है। सिम्स और सनराइज का अब पूरा पैसा नहीं मिलेगा। तुम्हारे पास 24 घंटे का समय है। दो लाख रुपए का इंतजाम कर लो। तुम्हारे लैपटॉप सोमवार रात 8 बजे से पहले मिल जाएंगे। यह दो लाख रुपए प्लास्टिक की पन्नी में पैक कर एनएच46 घाटीगांव हाइवे लिखे खंभे के पास रख जाना। रात 9 बजे तक पैसे नहीं आए, तो समझ लेना। चोरी की घटना गत रात सिटी सेंटर की है। पुलिस ने मामला जांच में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित आईसीआईसीआई पू्रडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का ऑफिस सालासर मॉल के पास है। यहां मनोज गोयल ऑफिस हेड हैं। यहां रविवार सुबह 7.30 बजे जब सिक्युरिटी गार्ड ऑफिस पहुंचे, तो देखा कि ताला टूटा पड़ा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सिक्युरिटी गार्ड को समझते हुए देर नहीं लगी कि अंदर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। तत्काल मामले की सूचना ऑफिस हेड मनोज गोयल को दी गई। वह स्पॉट पर पहुंचे और विश्वविद्यालय थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ पहुंची और बैंक के अंदर जाकर चेक किया। अंदर ऑफिस के दो लैपटॉप, सीसीटीवी की डीवीआर सहित अन्य सामान चोरी हुआ था। अभी पुलिस अंदर जांच कर रही थी कि तभी आईसीआईसीआई पू्रडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस सिटी सेंटर ब्रांच हेड के टेबल पर एक धमकी भरा लेटर रखा मिला है। जब लेटर को बैंक अधिकारी व पुलिस अफसरों ने पढ़ा, तो वह भी दंग रह गए।
पत्र में चोरों ने धमकी देते हुए कहा कि जिन लडक़ों का पेमेंट कंपनी ने अटकाया है, अब कंपनी को छह गुना पैसा देना होगा। इस तरह सिम्स कंपनी के सुपरवाइजर कुलदीप व सनराइज कंपनी का सुपरवाइजर रुपए लेकर घाटीगांव स्थित एनएच-46 के खम्बे के पास रात ठीक नौ बजे रखता है तो ठीक है, अगर रुपए नहीं आए तो अब आकाश कोचिंग के ताले टूटेंगे।
पुलिस ने जब चोरी के मामले की जांच को आगे बढ़ाया तो पुलिस को बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर नजर आया है। वह चेक की शर्ट पहने हुए हैं और मुंह पर रूमाल बांधकर सिर पर कैप पहने हुए हैं। इस चोर के पीठ पर एक पिट्ठू बैग भी टंगा था। कुछ देर बाद वह इस एरिया की लाइट बंद कर देते हैं। इसके बाद अंदर पहुंचकर वारदात को अंजाम देते हैं।
आईसीआईसीआई पू्रडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के हेड मनोज गोयल ने बताया कि कंपनी के यह इंश्योरेंस का ऑफिस है। यहां सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक गार्ड रहते हैं। रात 11 बजे के बाद यह जगह ताला लगाकर बंद कर दी जाती है।
चोर जिन दो लैपटॉप को ले गए हैं। उनमें आईसीआईसीआई पू्रडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का रिकॉर्ड व कस्टमर का डेटा है। जो कंपनी के लिए बहुत जरुरी है। यदि यह डेटा नहीं मिला तो बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। चोरी करने वाले जानते थे कि यह लैपटॉप का डेटा कितना मायके रखते हैं इसलिए वह इसको लौटाने की कहकर डील कर रहे हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कंपनी के पुराने उन कर्मचारियों से पूछताछ करना शुरू कर दी है, जो पहले यहां पर काम करते थे और उन्हें पूरे ऑफिस की जानकारी है। पुलिस का मानना है कि चोरी करने वाला और धमकी भरा पत्र लिखने वाला कंपनी का पुराना कर्मचारी हो सकता है, जिसका लेनदेन का मामला अभी अटका हो।
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी उपेन्द्र छारी का कहना है कि आईसीआईसीआई पू्रडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के ताले तोडक़र चोरों ने दो लैपटॉप व सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर चोरी किया है। मामला दर्ज कर लिया है। मौके से एक धमकी भरा पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









