गणपति बप्पा की बिदाई

Sep 15 2024

“गणपति बप्पा मोरिया ,

अगले वर्ष तू जल्दी आ ........

गणपति जी का साथ रहा ,
आज विसर्जन की घड़ी आई 
नम आंखों से तेरी हम सभी , 
प्रभु जी कर  रहें आज विदाई ।।

देवलोक लौट कर प्रभु जी मेरे ,         
भक्तों से प्रेम स्नेह भूल न जाना !
बनाए रखना सदा कृपा अपनी 
छोड़ जाना प्रभु अपनी परछाई ।।

भूल चूक सब क्षमा कर जाना , 
मन में तुम्हारी प्रतिमा हैं समाई 
भक्ति कर सबने तुम्हारी ही बप्पा 
श्री गणेश शरण आपकी ही पाई ।।

शिव पार्वती पुत्र श्री गणेश जी 
विसर्जन की प्रथा बनाकर ही 
 ये जीवन आना जाना है बस 
तुमने यह बात सबको समझाई ।।

हे प्रभु विघ्न विनाशक हो मंंगलदाई 
करके आराधना लगा बड़ा सुखदाई,
विनती हैं देव गणपति दुखो की हो विदाई 
जल्दी आना अगले बरस, तुमसे आस लगाई ।।

©®प्रतिभा दुबे ( स्वतंत्र लेखिका)
         ग्वालियर , मध्य प्रदेश ( भारत )

प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है।
इसका सर्वाधिकार कलमकार ( लेखक ) के पास सुरक्षित है।