एमआईटीएस डीम्ड विश्वविद्यालय में हुआ नये छात्रों का इंडक्शन कार्यक्रम
Sep 15 2024
ग्वालियर। माधव प्रोद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एमआईटीएस) डीम्ड विश्विद्यालय में सत्र 2024 में प्रवेशित छात्रों का इंडक्शन कार्यकर्म का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरके पण्डित, विश्वविद्यालय की डीन डा मंजरी पंडित, सभी विभाग प्रमुख एवं अन्य प्रोफ़ेसर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों को संस्थान के इतिहास से परिचित करवाया गया, विश्वविद्यालय के विजऩ, स्टूडेंट्स क्लब्स एवं पूर्व छात्रों की ऑनलाइन मीटिंग में देश विदेश के पूर्व छात्रों ने नये छात्रों को सफलता के मंत्र दिए। डीन डा मंजरी पंडित ने बताया कि विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट ऐकडेमिक इनवायरन्मेंट है एवं एक्स्ट्राकरिकुलर एक्टिविटी से उनके होलिस्टिक विकास पर जोर दिया जाता है। उन्होंने छात्रों को प्रौद्योगिकी का महत्व समझाते हुए समाजिक समस्याओं को दूर करने के लिए प्रेरित किया तथा जीवन में सदैव सीखते रहने की सीख दी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा आरके पंडित ने छात्रों को कॉलेज की गणतांत्रिक व्यवस्था और उनकी प्रतिक्रियाओं का महत्त्व समझाया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने उतरोत्तर प्रगति की है और संस्थान की मेंटरशिप का ही परिणाम है के छात्रों का इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट गूगल, अमेजन जैसे बड़ी कम्पनीज़ में हो रहा है।
कार्यक्रम में सभी विभागों ने यूनिवर्सिटी के नये आर्डिनेंस, नये स्कीम, नये पाठ्य क्रम एवं इंटर डिसिप्लीनरी माइनर प्रोग्राम के पाठ्यक्रम का परिचय दिया। विभागों ने परीक्षाओं के महत्वपूर्ण बिंदुओं को साझा किया। विश्वविद्यालय के प्रोक्टर ने बताया कि कैसे अनुशासित जीवन से सफल जीवन मे परिवर्तन करें, अनुशासन हीन पाए जाने पर दंडविधान भी बतलाया। सभी विभागों ने अपने विभाग से संबंधित मॉडल्स का प्रदर्शन किया. तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रम में संस्थान की डांस क्लब के द्वारा नृत्य एवं म्यूजिक क्लब से संगीत के माध्यम से छात्रों का मनोरंजन हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









