बावन अक्षर का परिवार है हिंदी, प्रेमचंद का मांन है हिंदी: डॉ शर्मा

Sep 15 2024

ग्वालियर। माधव महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस की उपलक्ष्य में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ प्राचार्य डॉ शिव कुमार शर्मा ने हिंदी की उपयोगिता बताते हुए छात्रों को  हिंदी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर की जानकारी भी दी तत्पश्चात अक्षर लक्ष्य भेद (तीरंदाजी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। छात्रों के द्वारा प्रेमचंद द्वारा रचित पंच परमेश्वर कहानी का नाटक मंचन किया गया। जिसमें शुभम जायसवाल ने सूत्रधार की भूमिका को बखूबी निभाया। मुस्कान जाटव, मुस्कान भदोरिया, प्रेम शर्मा, गौरव राजोरिया, तरुणी, साहिल आदि छात्रों ने पंच परमेश्वर की कहानी को अपने अभिनय के माध्यम से दर्शकों के सामने जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
हिंदी की सेवा करने वालों को किया सम्मानित
मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा दौलतगंज के तत्वावधान में हिन्दी दिवस के अवसर पर काव्यपाठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीधर पराडक़र राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि प्रकाश मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि एवं व्यंग्यकार साजन ग्वालियरीश् मंचासीन रहे। 
इस अवसर वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ. सुरेश सम्राट, प्राध्यापिका डॉ. आशा शर्मा, साहित्यकार श्याम सुंदर सुब्रमण्यम एवं शिक्षाविद् ज्ञान सिंह कौरव को मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा, ग्वालियर समिति द्वारा प्रति वर्ष की भांति चयनित उनकी विभिन्न विधाओं, योगदान एवं साहित्यिक उपादेयताओं पर सम्मानित किया गया।