गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ
Sep 15 2024
ग्वालियर। डोल ग्यारस से गणेश जी महाराज की प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ हो गया है। सागरताल की सफाई के कारण सागरताल के पास ही नगर निगम ने वैकल्पिक जलाशय तैयार किया है। इसमें बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। वही सागरताल पर विसर्जन के लिए अनजाने में पहुंच रहे भक्तो को निगमकर्मियो द्वारा अस्थाई जलाशय पर भेजा जा रहा है। जबकि छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन कटोराताल पर किया जा रहा है।
ग्वालियर में भाद्रपद (भादो) मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर डोल ग्यारस से गणेश विसर्जन होना प्रारंभ हो गया है। अंचल में गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। डोल ग्यारस के अवसर पर शहर के कई पंडालों, घरों और संस्थानों स्कूल आदि में विराजमान किए गए भगवान गणेशजी को पूरे श्रद्धाभाव से विदा किया गया। वही स्कूलों से स्कूली बच्चों ने गाजे-बाजे से बप्पा को विदाई दी। अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ गणपति जी का विसर्जन किया। हर साल की तरह इस बार भी डोल ग्यारस के अवसर पर गाजे बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरया, अगले साल फिर आना के जय घोष के साथ गणपति जी का विसर्जन किया जा रहा है। गणेश जी का विसर्जन अनंत चतुर्दशी 16 सितम्बर तक चलेगा।
वहीं गणेश जी की बड़ी मूर्तियों के विसर्जन के लिए सागरताल के पास ही नगर निगम ने वैकल्पिक जलाशय तैयार कर की है। गणेशजी को ढोल ताशों और बैंड बाजों के साथ हंसी खुशी लोगों ने सागरताल पहुंचकर विसर्जन कर विदाई दी। डोल ग्यारस पर लोग कटोराताल में गणेशजी की छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन करने पहुंचे। डोल ग्यारस के दिन शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन भी हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









