सनातन धर्म मंदिर में पद्मा एकादशी मनी
Sep 14 2024
ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में शनिवार14 सितंबर को पद्मा एकादशी मनाई गई। इस अवसर पर भगवान चक्रधर एवं गिरिराज धरण को नीलांबर पोशाक धारण कराई गई। ठाकुरजी का मनमोहक श्रृंगार किया गया। राधा रसोई में तैयार फलाहारी भोग मन्दिर में विराजमान सभी आराध्यों को अर्पित किया गया। भक्त श्रद्धालुओं ने प्रमुख पुजारी पण्डित रमाकांत शास्त्री से एकादशी व्रत कथा श्रद्धाभाव के साथ श्रवण की। नियमित भक्तों ने ठाकुर जी को भक्ति भाव से ओतप्रोत भजन सुनाए। संध्या आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, राकेश बंसल, हरिशंकर सिंघल, प्रदीप सिंघल, राजेश बंसल, मनोज सांघी, नरेंद्र सिंघल, संदीप वैश्य, ब्रजेश भुजंग, राजेश गर्ग, सन्तोष गुप्ता, राधेश्याम मंगल, ब्रजेश पाठक, ऋषि, निजय, आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









