चेंबर में लगे हृदय रोग शिविर में डॉ. जमाल ने 270 रोगियों की जांच की
Sep 14 2024
ग्वालियर। संजीवनी संकल्प सेवा संस्था द्वारा चेंबर भबन में आयोजित हृदय रोग शिविर में परीक्षण के लिए 260 मरीजों के ब्लड प्रेशर की जांच में 60 प्रतिशत लोगों का ब्लड प्रेशर हाई निकला, वहीं 70 प्रतिशत लोगों की शुगर हाई निकली। प्रारंभिक जांचों के बाद ही शिविर में आए मरीजों का सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. यूसुफ जमाल ने परीक्षण किया।
शिविर के प्रारंभ में डॉ जमाल ने कहा कि लोग जीवन शैली को सुव्यवस्थित करते हुए नियमित व्यायाम और खानपान पर नियंत्रण करके ब्लड प्रेशर, शुगर और हृदय रोग जैसी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।
चेंबर के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्था के पदाधिकारी विजय गोयल ने कहा कि संस्था द्वारा यह तीसरा शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में शहर के 270 लोगों की शुगर और बीपी की जांच की गई इसके बाद इन सभी लोगों का डॉ. यूसुफ जमाल ने परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शिविर में कई लोग ऐसे भी थे जो नियमित रुप से डॉ. युसूफ जमाल को अपनी जांच कराने दिल्ली जाते हैं, उन्हें इस शिविर के कारण दिल्ली नहीं जाना पड़ा और शिविर में ही उन्हें परामर्श प्राप्त हुआ। वहीं इस शिविर में पूर्व में पंजीयन कराने वाले लोगों को ही परामर्श की सुविधा दी गई। चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित शिविर में पुराने मरीजों को कुछ जांचे कराते हुए आने के लिए कहा गया था। ये लोग अपनी-अपनी जांच रिपोर्ट के साथ पहुंचे और डॉक्टर जमाल से परामर्श प्राप्त किया।
जीबी पंत नई दिल्ली के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. यूसुफ जमाल ने इस अवसर पर कहा कि खानपान नियंत्रित नहीं होने, अनावश्यक तनाव के कारण ब्लड प्रेशर और शुगर के पीडि़त लोगों की संख्या बढ़ी है।
शिविा में मनोज सांघी, राजेश मंगल, अरुण नीखरा, राजेश बंसल, मुकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









