भाविप शाखा समर्पण ने बच्चों को बांटी शिक्षा एवं खाद्यय सामग्री

Sep 14 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण के द्वारा संस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम निरंतर चल रहा है। संस्कृतिक सप्ताह में शनिवार को चेतकपुरी चौराहा, एजी ऑफिस की तरफ जाने वाले रास्ते मे बाहर से चीनी बर्तन का सामान बेचने आए परिवार के बच्चों को खाद्यान्न सामग्री ओर बच्चों को पढाई के लिए कॉपी पेन का वितरण किया गया।
 कार्यक्रम में श्रीमती आरती भूपेन्द्र शर्मा, श्रीमती अनामिका अग्रवाल, डॉ वंदना शर्मा, संजय धवन, गुलाब सिंह प्रजापति, पंकज शर्मा, महेश धीमान, डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, विम्मी सचदेवा, लता गुप्ता, मधु धवन, पुष्पा प्रजापति आदि उपस्थित थे। संचालन भूपेन्द्र प्रेमी ने व आभार  पंकज शर्मा ने किया।