श्रीगहोई वैश्य महिला मंडल ने गणेश उत्सव में दो प्रतियोगिताएं रखी

Sep 14 2024

ग्वालियर। श्रीगहोई वैश्य महिला मंडल लोहिया बाजार द्वारा गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गणेश उत्सव में दो  प्रतियोगिताएं रखी गई थी इको फ्रेंडली गणेश और भजन नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम लोहिया बाजार के व्हाइट सीजन होटल में आयोजित हुआ। 
इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम की सयोजिका मनीषा लहारिया, लक्षिता लहारिया, नीलम रावत, शिवानी छीरोलिया थी। सभी महिलायो ने दीपक जलाकर गणेशजी की आरती की। कुछ महिलाओं ने लावनी नृत्य की प्रस्तुति दी। ख्याति लहारिया बाल गणेश बनी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, रानू नाहर, सुभला गुप्ता, राखी गेडा उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मण्डल की अध्यक्ष डॉक्टर वीरा लोहिया ने की। सचिव रिचा बिल्लैया ने आभार वयक्त  किया। 
गणेश उत्सव कार्यक्रम में पूर्णिमा,रेनू नगरिया, रेनू गेड़ा, रुचि, पूजा लहारिया, वर्षा लहारिया, शिवानी छिरोल्या, संगीता छिरोल्या, रेनू लक्षिता, रुचि आदि उपस्थित थी।