बीकॉम के 950 छात्राओं को जीरो नम्बर मिलने पर कुलगुरु के बंगले का घेराव
Sep 14 2024
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के खिलाफ छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया। सैंकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स ने कुलगुरु के बंगले का घेराव कर दिया। छात्राएं बंगले के गेट पर धरने पर बैठक गई। दरअसल बीकॉम की 1300 में 950 छात्राओं को जीरो नम्बर दिए गए हैं। बताया गया कि तीन विषयों में जीरो नंबर मिला है। जिसके चलते कॉलेज उनका गुस्सा फूट पड़ा।
शनिवार को ग्वालियर के मुरार स्थित विजया राजे गल्र्स कॉलेज की छात्राओं ने कुलगुरु प्रो अविनाश तिवारी के बंगले का घेराव कर दिया। बताया जा रहा है कि बीकॉम सेकंड ईयर में पढऩे वाली 1300 में से 950 छात्राओं को जीरो नंबर दिया गया है। बीकॉम फस्र्ट ईयर में टॉप आई छात्राओं को भी जीरो नंबर मिले है। इसे लेकर मोर्चा खोल दिया है।
शनिवार सुबह एनएसयूआई नेताओं के साथ छात्राएं विवि के गेस्ट हाउस की तरफ के गेट पर एकत्रित हुईं। जहां से सुबह 11 बजे गोविंदपुरी स्थित कुलपति के बंगले के बाहर पहुंची और बंगले के गेट के सामने धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान बंगले के अंदर घुसने का प्रयास किया गया। पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और छात्राओं के बीच झड़प भी हुई।
वहीं धरना प्रर्दशन की सूचना पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। परीक्षा नियंत्रक और एसडीएम छात्राओं को मानने में जुटे हुए हैं। वहीं रजिस्ट्रार ने छात्राओं से मुलाकात कर बात करने को कहा है।
छात्राओं की मांग है कि उनकी कॉपियों का फिर से निष्पक्ष तरीके से मूल्यांकन कराया जाए। जिस भी शिक्षक से लागत लेखांगन, नियमित लेखांकन और व्यावसायिक सांख्यिकी विषयों की कॉपी चेक कराईं गई है, उसने जान फेल किया है। छात्राएं एक्सपर्ट से कॉपी चेक करने की मांग कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









