प्रेमिका ने ब्लॉक किया था उसे सबक सिखाने सिरफिरे प्रेमी ने पार्किंग में लगाई थी आग, पकड़ा
Sep 13 2024
ग्वालियर। राजकमल अपार्टमेंट की पार्किंग में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले सनकी प्रंमी को विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़ा गया सनकी प्रेमिका द्वारा ब्लॉक करने से नाराज था और उसका बदला लेने के लिए ही उसकी रकूटी में आग लगाने के लिए गया था। सनकी प्रेमी ने पांच दिन पहले सिटी सेंटर स्थित राजकमल अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों में आग लगा दी थी। घटना स्थल से मिले सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से कार की पहचान कर पुलिस इस सिरफिरे प्रेमी तक पहुंची और उसको पकड़ा। जिस कार से आरोपी आग लगाने पहुंचा था, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
आरोपी ने जुर्म कुबूल करते हुए कहा है कि अपार्टमेंट में उसकी प्रेमिका रहती है। उसने उसे ब्लॉक कर दिया है। बहुत रिक्वेस्ट कर ली, लेकिन वह अनब्लॉक नहीं कर रही। प्रेमिका की अकड़ निकालने के लिए यह कांड किया। आरोपी पार्किंग में खड़ी प्रेमिका की स्कूटी ही जलाना चाहता था, लेकिन आग इतनी भडक़ गई कि वहां काफी गाडिय़ां जल गईं। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
टीआई विश्वविद्यालय उपेन्द्र छारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद जब जांच की और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो होश उड़ गए, क्योंकि आग शॉर्ट सर्किट से नहीं बल्कि कार से आए युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई थी। फुटेज के आधार पर युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला तो एक अन्य फुटेज में कार का नंबर स्पष्ट दिख गया था। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस कार मालिक के पास पहुंची तो पता चला कि कार को संजय पुत्र नरेन्द्र किरार निवासी गुढ़ी-गुढा का नाका लेकर गया था। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसकी तलाश की और दो दिन की मशक्कत के बाद उसे संजय पुलिस के हाथ लग गया है। आरोपी ने बताया कि वह बिना बताए कार लेकर आया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजकमल अपार्टमेंट में उसकी प्रेमिका रहती है और वह नाराज हो गई है और उसे ब्लॉक कर दिया है। कई बार रिक्वेस्ट की, लेकिन वह नहीं मान रही है। उसकी अकड़ निकालने के लिए प्लानिंग की और पार्किंग में खड़ी उसकी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी अकड़ निकल जाए और वह उसे अन ब्लॉक कर दे। पर आग इतनी फेल गई कि वहां और गाडिय़ां चपेट में आ गईं। पुलिस ने उसे बताया कि फायर बिग्रेड जरा भी देर से पहुंचती तो पूरी अपार्टमेंट में आग फेल सकती थी।
तो आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे में था और पूरी बोतल स्कूटी पर उड़ेलने के बाद उसने माचिस से आग लगाई थी। आग अचानक फेल गई और वह उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचा था। वो तो वह समय रहते जमीन पर झुक गया था, नहीं तो उसका चेहरा झुलस जाता।
बतादें कि सिटी सेंटर पटेल नगर में राजकमल अपार्टमेंट है। इसकी पार्किंग में 7 व 8 सितंबर की दरमियानी रात आग लगी थी। जिसमें 6 से सात गाडिय़ां जलकर राख हो गई थीं। फायर बिग्रेड ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक दृष्टि में आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने जब अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कहानी कुछ और ही निकलकर आई। एक व्यक्ति बोतल लेकर अंतर जाता हुआ दिखाई दिया और बाहर निकलकर भागता हुआ नजर आया। यह युवक कार में सवार होकर भागा था। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई और आगजनी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।
इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि राजकमल अपार्टमेंट में आगजनी करने वाले को पकड़ा गया है। उसने कुबूल किया है कि उसकी प्रेमिका उस अपार्टमेंट में रहती है। जिसने उसे ब्लॉक कर दिया था। उसे सबक सिखाने उसने यह आग लगाई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









