सुनील गर्ग अध्यक्ष, मनोज सरावगी महामंत्री, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग निर्विरोध चुने गए

Sep 13 2024

ग्वालियर। अग्रवाल नवयुवक संघ लश्कर के निर्वाचन में अध्यक्ष सुनील गर्ग (बबलू), महामंत्री मनोज सरावगी और कोषाध्यक्ष पद पर पवन कुमार गर्ग को निर्विरोध चुन लिया गया है। चुनाव अधिकारी संजीव गुप्ता ने बताया कि संघ के चुनाव में तीन पदों के लिए 17 सितंबर को चुनाव कराए जान थे। जिसके लिए 10 सितंबर तक 19 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 16 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। ऐसे में चुनाव की नौबत ही नहीं आई और तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।