ब्रह्माकुमारीज संस्थान चला रहा नशा मुक्त भारत अभियान

Sep 13 2024

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक दल भोपाल से कार्यक्रम करते हुए ग्वालियर पहुंचा। विधिचंद धर्मशाला रेलवे स्टेशन के सामने कार्यक्रम में बीके श्याम सुंदर ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। नशा एक दीमक की तरह है, जो शरीर को खोखला कर देता है। इसलिए हमें नशा करने वालों से तथा नशा से हमेशा बचकर रहना चाहिए। ब्रह्माकुमार आशीष ने बताया कि राजयोग के माध्यम से नशा से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने कहा हमने मेडिटेशन के जरिए ही बस, ट्रक, ट्रेन का इंजन, छोटी ट्रेन, पानी का जहाज दांतों से खींचा है। मेडिटेशन हर क्षेत्र में काम करता है, लेकिन विधि से ही सिद्धि मिलती है। 
सेंटर मालनपुर की संचालिका बीके ज्योति ने नशा मुक्त बनने के टिप्स बताए। नन्हें मुन्ने कलाकारों ने नशा मुक्ति नाटक का प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजेन्द्र कुमार सोनी, राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।