इनर व्हील क्लब द्वारा चलाया जा रहा शिविर का समापन

Sep 13 2024

ग्वालियर। इनर व्हील क्लब द्वारा चलाया जा रहा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन समारोह में अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि तीन दिव्यांग महिलाओं ने भी रोज आकर सिलाई सीखा। तथा कुछ महिलाएं ऐसी भी थी जिनको सिलाई मशीन भी चलानी नहीं आती थी उन्होंने भी सिलाई मशीन चलाना सीखी, तथा घर से हाथ से सिलाई करके लाती थी। क्योंकि उनके पास सिलाई मशीन नहीं थी। अत: उन 6 महिलाओं को क्लब की ओर से सिलाई मशीन देने का निश्चय किया गया।
समापन  कार्यक्रम में शोभना भार्गव, जतन जैन, रजनी अग्रवाल, प्रभा जैन, रीना अग्रवाल, अलका भार्गव, विजया गुप्ता, गिरजा सेठ, संगीता कोठारी, आशा अग्रवाल, मीना सेठ, सीमा गुप्ता, श्यामां बत्रा, पारुल अग्रवाल, उषा कुशवाह, मीना, सुषमा अग्रवाल, हर्ष जेसवानी, किरण दुबे, अर्चना पारख, अनामिका अग्रवाल आदि उपस्थित थे।