महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए कॉन्फ्रेंस 14 एवं 15 सितंबर को

Sep 13 2024

ग्वालियर। एमपी गायनिक आनकान-24 मप्र स्टेट चेप्टर आफ एसोसिएशन आफ गायनिक ऑकोलाजिस्ट आफ इंडिया की कांफ्रेंस कैंसर चिकित्सालय एवं सिम्स मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शीतला सहाय आडिटोरियम में आज शनिवार 14 एवं रविवार 15 सितंबर को होगी। इस सम्मलेन की थीम गायनिकोलाजिकल कैंसर प्रिवेंशन टू एलिमिनेशन रखा गया है, जिसका उद्देश्य स्त्रियों में होने वाले विभिन्न कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह जानकारी आर्गेनाइजिंग सेकेट्री डा. अचला सहाय शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को दी। 
डा बीआर श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मलेन में महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा, अंडकोष के कैंसर के निदान व उपचार में हुए विकास, आधुनिक तकनीकों एवं शोध के बारे में चर्चा की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से 350 से अधिक चिकित्सक भाग लेंगे। लगभग 100 से अधिक पीजी छात्र एवं छात्राएं अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। 
डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को शाम 7:30 बजे होगा। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं विशिष्ट अतिथि फाग्सी की सेकेट्री जनरल डा माधुरी पटेल उपस्थित रहेंगी। अध्यक्षता सांसद भारत सिंह कुशवाह करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. बीआर श्रीवास्तब, डॉ.नीरज शर्मा, डॉ गुंजन श्रीवास्तव, डॉ. ऊषा त्रिपाठी उपस्थित रहे।