सीनियर सिटीजन का किया सम्मान

Sep 12 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब अनुभूति की ओर से राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में वृद्धजनों का तिलक व माल्यार्पण कर वस्त्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक व प्रायोजक आशीष गोस्वामी एवं शकिशटी गोस्वामी रहे। इस अवसर पर क्लब के कमल किशोर गुप्ता, नीरज मंगल, विजय खंडेलवाल, कमल बनवारी, अशोक शर्मा, रामरतन गर्ग, चंदन जायसवाल, प्रतिभा नारायण झा, गीता गर्ग, रानी बनवारी, नीलू शर्मा आदि उपस्थित रहे।