नाले में बहे किशोर की लाश 500 मीटर दूर स्टॉप डैम पर मिली

Sep 12 2024

ग्वालियर। आरोन-पाटई में गत रोज गांव के उफनते नाले में बहे 11 वर्षीय किशोर के शव को एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने गुरवार को सर्चिंग अभियान चलाकर 24 घंटे बाद नाले से करीब 500 मीटर दूर स्टॉप डैम के पास से बरामद कर लिया है। मृतक किशोर अपने दोस्तों के साथ उफनते नाले को देखने पहुंचा था तभी पैर फिसलने से वह उसमें गिरकर बह गया था। सूचना मिलने पर एनडीआरएफ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और सचिन इवेंट चलाया था लेकिन कई घंटे तक किशोर का पता नहीं चला था। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर किशोर के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।
बता दें कि ग्वालियर के आरोन थाना क्षेत्र के पाटाई गांव में किशन पुत्र मनोज जाटव रहता है। ग्वालियर और आसपास के इलाकों में मंगलवार देर रात से ही तेज बारिश हो रही थी। जिसके चलते गांव के नदी नाले उफान पर बह रहे थे। इसी बारिश के चलते पाटाई गांव का नाला भी तेज गति से बह रहा था। उसी को देखने के लिए गत रोज मनोज का 11 वर्षीय बेटा मनीष अपने कुछ दोस्तों के साथ नाले के पास पहुंचा था। तभी उसका अचानक पैर फिसल गया था और वह बहते नाले में जा गिरा था। मनीष के नाले में बहते ही उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। शोर सुनते ही वहां मौजूद कुछ अन्य ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को फोन पर दी थी। 
युवक की नाले में बहने की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर जा पहुंची थी और किशोर को काफी देर तक सर्चिंग अभियान चलाकर तलाश किया था। लेकिन तेज बारिश और शाम होने के चलते रेस्क्यू टीम को अपना सर्चिंग अभियान बीच में ही रोकना पड़ा था। इसके बाद एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने गुरुवार को एक बार फिर से सर्चिंग अभियान चलाकर किसी मृतक किशोर मनीष के शव को नाले से बरामद कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए आरोन थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि तेज बारिश के चलते पाटई गांव का नाला तेजी से बह रहा था, तभी पैर फिसलने से एक 11 वर्षीय किशोर उसमें गिरकर बह गया था। गुरुवार को सर्चिंग इवेंट चलकर किशोर के शक को नल से कुछ सौ मीटर की दूरी पर से बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।