फरसा निर्माण की स्वीकृति मिलने पर विप्र समाज ने बांटी मिठाई

Sep 11 2024

ग्वालियर। राष्ट्रीय राजमार्ग डबरा शहरी भाग के अंतर्गत परशुराम चौराहे पर फरसा कार्य के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिससे ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है। इसे लेकर बुधवार को विप्र समाज ने शहर के विभिन्न मंदिरों एवं चौराहों पर मिष्ठान वितरण किया। 
विप्र महासभा के संस्थापक धीरेंद्र चौबे के संयोजन में नया बाजार चौराहा स्थित बालाजी मंदिर पर पं. सन्नी शर्मा द्वारा विधिवत पूजन कराया गया। तदुपरांत समाजबंधुओं के साथ चौराहे पर लड्डू बांटे। वहीं श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की श्रीमती मधु भार्गव ने शिव शक्ति धाम मॉडल टाउन में भजन कीर्तन किये। इसके बाद कॉलोनी में मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासंघ के युवा अध्यक्ष कपिल भार्गव ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय समाज की एकता का परिणाम है। उन्होंने शासन, प्रशासन एवं समाज के जनप्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया है।
इस मौके पर देवेश शर्मा, सतीश पाराशर, गिरीश शर्मा, आदित्य भार्गव, श्रेष्ठ चौबे, राजेंद्र शर्मा, हिमांशु भार्गव, दीपक शर्मा, अभिषेक पुरोहित, देवेंद्र शर्मा आदि विप्र बंधु उपस्थित रहे।