भगवत साहित्य परिवार की मासिक काव्यगोष्ठी हुई संपन्न

Sep 11 2024

ग्वालियर। भगवत साहित्य परिवार की मासिक काव्य गोष्ठी कविराज अशोक मस्तराज के निवास दीनदयाल नगर पर आयोजित की गई।  कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश तोमर ने की, इस अवसर पर वरिष्ठ शायर राम अवध विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश गुप्त और डॉक्टर रविंद्र नाथ मिश्रा उपस्थित रहे। सारस्वत अतिथि के रूप में राम मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा माँ वीणा वादिनी की पूजाअर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 
सरस्वती वंदना अशोक मस्तराज और जगमोहन श्रीवास्तव ने प्रस्तुत की। इसके पश्चात कवयित्री ज्योति दिनकर ने प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का शानदार शुभारंभ किया।
इसके बाद कवि दीपेंद्र तोमर,आकाश शर्मा, सरिता चौहान, जगमोहन श्रीवास्तव, दशरथ सिंह राजावत, डॉ. रमेश त्रिपाठी मछंड, रमेश शर्मा,  आरती अक्षत, दिनेश विकल, अशोक मस्तराज, प्रतिपाल सिंह, आनन्द अखिल, रामलखन शर्मा अंकित, राम मिश्रा, डॉ रविंद्र नाथ मिश्रा, जगदीश गुप्त, राम अवध विश्वकर्मा,जगदीश तोमर आदि ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर सतीश दुबे, जगपाल सिंह, श्रीमती जानकीबाई आदि श्रोताओं ने मंत्रमुग्ध होकर काव्य पाठ सुना।