अस्पताल संचालक को बुलाकर गोली मारी
Sep 11 2024
ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल परिसर में बुधवार तडक़े 4 बजे गोलीबारी की घटना हुई। मरीजों को निजी अस्पताल में भेजने के एवज में दिए जाने वाले कमीशन को लेकर ये घटना हुई। गोलीबारी में युवक बिट्टू सिकरवार की कमर और गुप्तांग के पास गोली लगी। इससे घायल अवस्था में युवक का इलाज चल रहा है। गोली मारने वाले और घायल युवक दोनों अस्पताल संस्थान से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, इनका आपस में मरीज के कमिशन के लेनदेन का मामला सामने आ रहा है जिस कारण यह घटना हुई। घटना पर पीडि़त युवक बिट्टू सिकरवार की शिकायत पर कंपू थाने में तीन लोगों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
दरअसल घायल बिट्टू सिकरवार बसंत विहार स्थित जेके अस्पताल से संपर्क रखता है। जिसने अपने बयान ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार 11 तारीख को रात 1:30 बजे जेके अस्पताल पर था। तभी राजीव परिहार, अनु खटीक और जितेंद्र कुशवाह तीनों ने उसे जेएएच कैंपस में बुलाया। जब बिट्टू जेएएच कैंपस पहुंचा तो तीनों के बीच में विवाद हो गया।
इस दौरान बिट्टू सिकरवार पर राजीव परिहार उर्फ राजू ने गोली चलाई जो बिट्टू सिकरवार के कमर में लगी। जान बचाने के लिए जब भागने का प्रयास किया तब वह गिर गया और दोबारा जान से मारने की नीयत से जितेंद्र कुशवाहा ने गोली फायर की, जिससे गोली बिट्टू सिकरवार के अंडकोष में जा लगी। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने अपने सहयोगियों को बुलाकर वहां से फरार हो गए।
कंपू थाना प्रभारी ने बताया कि घायल बिट्टू सिकरवार और आरोपी राजीव परिहार, अनु खटीक, जितेंद्र कुशवाहा के बीच घटी। जिसमें बिट्टू सिकरवार को गोली लगी है जिसका इलाज चल रहा है। बिट्टू सिकरवार जेके अस्पताल को देखते हैं और गोली मारने वाले आरोपी भी अस्पताल संस्थान से संबंध रखते हैं। मरीजों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस का काम भी इनके द्वारा किया जाता है, जिसके चलते कमीशन के लेनदेन के मामले में इनकी गोलीबारी की घटना की जानकारी अभी तक है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









