राधा अष्टमी मनाई,भगवान चक्रधर का श्रंगार राधा रानी के रूप में किया गया

Sep 11 2024

 

ग्वालियर। बुधवार को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पर्व जोर शोर से मनाया गया। राधा अष्टमी पर सनातन धर्म से चल समारोह निकाला गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार राधा रानी का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बरसाने में हुआ था। राधा अष्टमी को राधा जयंती के नाम से भी जानते हैं। 
इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर से पालकी यात्रा निकाली गई। श्री राधा अष्टमी पर भगवान चक्रधर का श्रंगार सर्वेश्वरी राजेश्वरी राधा रानी के रूप में किया गया। भक्तों द्वारा बधाई गीत गाए गये। इस अवसर पर मंदिर को बरसाना का स्वरूप दिया। सुबह 9 बजे से बरसाना धाम सनातन धर्म मंदिर से राधा रानी की पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा दाल बाजार, नया बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, श्री राम मंदिर, ऊंट पुल, हाईकोर्ट रोड होते हुए वापस सनातन धर्म मंदिर पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पालकी यात्रा का स्वागत भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया।