कलेक्टर रुचिका चौहान ने बच्चों को खिलाई कृमि नाशक दवा
Sep 10 2024
ग्वालियर। ग्वालियर कलेटर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ. सचिन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शुभारंभ बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर मंगलवार को कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने शा. महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार में शुभारंभ किया।
पूर्व में शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र की एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित किया जा चुका है, प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मंगलवार 10 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। जिसमें 1 से 19 साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल एवं 20 से 49 वर्ष की महिलाओं को टेबलेट खिलाई गई। राष्ट्रीय कृमी मुक्ति दिवस के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र एवं स्कूलों में एल्बेंडाजोल टैबलेट शासन द्वारा निर्धारित खुराक अनुसार दी गई। छूटे हुए बच्चों को 13 सितंबर माप-अप दिवस पर गोली खिलाई जाएगी।
कृमि संक्रमण के कारण बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में अवरुद्ध हो सकता है इसलिए प्रत्येक नागरिक को कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर अपने बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलवानी चाहिए ,बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं उनको स्वस्थ रखना हम सभी की जिमेदारी है बच्चे स्वस्थ रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









