रिज्यूमे और लिंडइन मास्टर क्लास का आयोजन

Sep 10 2024

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करने हेतु रिज्यूमे और लिंडइन मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रेनर के रूप में डिजीमोंक टैक्नोलॉजी के फाउंडर गौरव जैन उपस्थित रहे। गौरव जैन ने युवाओं को करियर विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन जानकारी दी। 
गौरव जैन ने मास्टर क्लास में युवाओं को सिखाया कि रिज्यूमे कैसे प्रभावशाली बनाया जाए, ताकि वह एप्लोयर्स का ध्यान आकर्षित कर सके। साथ ही लिंडइन प्रोफाइल को किस प्रकार से बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि ऑनलाइन उपस्थिति मजबूत हो और प्रोफेशनल नेटवर्किंग के अवसर मिलें। इसमें करियर एवं नेटवर्किंग के टिप्स, पर्सनल ब्रांडिंग, जॉब सर्च टैनिक के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया। युवा सदस्यों ने लाइव फीडबैक प्राप्त करते हुए अपने रिज्यूमे और लिंडइन प्रोफाइल को बेहतर बनाया। मास्टर क्लास संयोजन स्नेहा सोनी एवं रितेश दुबे ने एवं आभार आकाश बरूआ ने प्रकट किया।
इस अवसर पर निखिल जैन, जतिन श्रीवास्तव, शिवम सोनी, रागिनी कुशवाह, नेहा प्रजापति, अंशिका शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।