स्वर्गीय वायगांवकर की पुण्यतिथि पर लगा नि:शुल्क ज्योतिष शिविर

Sep 10 2024

ग्वालियर। मॉडर्न एस्ट्रो रिसर्च सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रमेश वायगांवकर गुरुजी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं नि:शुल्क ज्योतिषीय परामर्श शिविर का आयोजन जीवायएमसी क्लब में किया गया। डॉ. वायगांवकर को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शिविर प्रारंभ हुआ।
शिविर में ज्योतिष विद्वानों ने लोगों की कुंडली और हाथ देखकर उनकी समस्याओं का समाधान किया। साथ ही उन्हें भविष्य में परेशानियों से बचने के लिए तमाम तरह के उपाय बताए। ज्योतिष शिविर का शुभारंभ रमेश वायगांवकर की पत्नी प्रिया वायगांवकर, सुनील शर्मा, नीरा विश्वकर्मा, सीमा नायक, जगदीश अरोरा, रवि दुबे ने किया।
 इस अवसर पर सुनील शर्मा ने कहा कि गुरुजी ज्योतिष, वेद, वनस्पति के महान ज्ञाता थे। उन्होंने सोसाइटी की स्थापना कर सभी ज्योतिषाचार्यों को मंच प्रदान किया। उन्हें हर विषय का सूक्ष्म ज्ञान था। कार्यक्रम में रमेश वायगांवकर के छोटे भाई सतीश वायगांवकर, सुरेश वायगांवकर और परिवार के लोग उपस्थित थे।