श्रीजी के पंडालों में भक्तों ने किए सांस्कृतिक आयोजन
Sep 10 2024
ग्वालियर। गणेश उत्सव की धूम शहरभर के पंडालों में दिखने लगी है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज छोटे-बड़े पंडालों में सुबह और शाम सुनाई देने लगी है। बप्पा की भक्ति में पंडालों में बच्चे अपने नृत्य और गीत गाकर सांस्कृतिक कर रहे हैं। बुजुर्ग भी युवाओं के साथ बप्पा को प्रसन्न करने बच्चों के कार्यक्रमों में उत्साह भरने के लिए उनका साथ दे रहे हैं।
शहर के अचलेश्वर महादेव पर पधारे गणेशजी, सनातन धर्म में विराजे गणेश, बाड़े पर पंडाल में स्थापित गणेश, मोटे गणेश आदि मंदिरों में गणेशजी की आरती करने भक्तों की अच्छी खासी संख्या हो रही है। सभी बड़े मंदिरों में सुबह शाम भजन-कीर्तन के आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं शहर की गली-मोहल्लों में लगे पंडालों में भी भक्तों का उत्साह देखने को मिल रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









