न्याय परामर्श सिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण कराया

Sep 10 2024

ग्वालियर। मध्य प्रदेश अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत जिला इकाई ग्वालियर द्वारा न्याय परामर्श सिविर स्थान हीराभूमिया मंदिर वीरपुर में लगाया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों का रजिस्ट्रेशन कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराया गया। शिकायत में नगर निगम, बिजली विभाग और अन्य बिभागों से संबंधित समस्याओं को सुनकर उनको अधिवक्ता परिषद के अधिवक्ताओं द्वारा निशुल्क सलाह प्रदान की गई। अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत जिला इकाई ग्वालियर द्वारा समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को शीघ्र और निशुल्क न्याय प्रदान किए जाने के उद्देश्य से न्याय परामर्श लगाया गया था। 
शिविर में मुख्य रूप से सीपी सिंह, शैलेंद्र सिंह, हरीश शर्मा पूनम अपनी, कपिल सिंघल, केजी सिंह, प्रीतम सिंह, केशव सिंह, पूरन सिंह, मोनिका जैन आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।