फिजियोथैरेपी फिजिकल नहीं मेंटली और साइकोलॉजी चिकित्सा भी प्रदान करती है
Sep 09 2024
ग्वालियर। विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के उपलक्ष्य पर आरोग्यधाम चिकित्सा एवं अनुसंधान केन्द्र एवं मातृत्व जन आरोग्य एवं शिक्षा प्रचार समिति के सहयोग तथा कस्तूरबा विश्रांति भवन न्यास के द्वारा नि:शुल्क फिजियोथैरेपी शिविर एवं फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एडीएम श्रीमती अंजू अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन गुर्जर एसपी पीटीएस तिघरा, डॉ. प्रकाश लोहिया, नवल किशोर शुक्ला,जगदीश प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने समाज में फिजियोथेरेपिस्ट एवं चिकित्सा क्षेत्र में फिजियोथैरेपिस्टों की महत्वता को बताया एवं यह जानकारी दी प्रत्येक मरीज को फिजियोथैरेपी की आवश्यकता रहती है। फिजियोथैरेपी फिजिकल नहीं मेंटली और साइकोलॉजी के तौर पर भी चिकित्सा प्रदान करती है।
सभी फिजियोथैरेपिस्टों को शुभकामनाएं देते हुए नवल किशोर शुक्ला ने बताया कि यह वह समूह है जो विकलांग को भी इस लायक बना सकता है कि वह पहाड़ को भी पार कर जाए। इसके बाद फिजियोथैरेपिस्टों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सूर्यकांत अग्निहोत्री ने किया। नि:शुल्क शविर में 80 मरीजों ने अपना शारीरिक परीक्षण कराया।
कार्यक्रम के दौरान समिति की श्रीमती मीणा सचान, सुरेश मित्तल, संदीपा मल्होत्रा,दिनेश तिवारी ने डॉ रजनीश नीखरा, डॉ दिनेश गुर्जर, डॉ विक्रांत अवस्थी, डॉ विश्व आकाश जैन, डॉ दीपक पाठक, डॉ तुषार घोडक़े, डॉ गौरव त्रिपाठी, डॉ गरिमा गर्ग, डॉ शशांक भटनागर, डॉ भारत भूषण, डॉ विकास सविता, डॉ हेमेंद्र यादव, डॉ अभिषेक यादव, डॉ सूर्यकांत अग्निहोत्री, डॉ रोहित, डॉ विनोद, डॉ रवि, डॉ वीएस परमार, डॉ उत्तम शर्मा, डॉ दिनेश, डॉ जयलता, डॉ प्रतिभा, डॉ उमेश, डॉ भारती, डॉ नेहा, डॉ दीपक, डॉ कीर्ति, डॉ डोली, डॉ प्रियंका, डॉ दीक्षा, डॉ श्रेया, डॉ योगेश, डॉ सुनील माक्षी, कौशल, मुस्कान सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। डॉ रजनीश नीखरा ने सभी का आभार प्रदर्शन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









